तीन दिन बाद खुलेंगे बैंक
बड़ौत। शुक्रवार से गंगा स्नान की छुट्टी के बाद अब तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैक खुलेंगे। इससे जहां बैंक खुलते ही बैंकों पर भीड उमडेगी, वहीं शुक्रवार को एटीएम भी बैंक बंद होने से खाली रहे और ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि शुक्रवार को गंगा स्नान के चलते सरकारी अवकाश है। वहीं महीने का आखिरी शनिवार कल है और परसों रविवार। इसके चलते बैंक की तीन दिन की छुटिटयां आज से शुरू हो गई। अब सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। इस दौरान कैश निकालने के लिए शुक्रवार को एटीएम पर ग्राहकों की भीड़ रही। लेकिन अधिकांश एटीएम भी खाली पडे़ रहे। इस कारण ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।