फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में निशानेबाजी सीखेगी सीएम योगी आदित्यनाथ की फैमिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पुख्ता कर चुके जौहड़ी गांव में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार के सदस्य भी निशानेबाजी सीखने आएंगे। मुख्यमंत्री के छोटे भाई और परिवार के अन्य सदस्य इसी माह जौहड़ी में शूटिंग रेंज की बारीकी जानेंगे और निशानेबाजी का अभ्यास करेंगे। इसके बाद सीएम के गांव पंचूर के निकट स्थित गोरखनाथ महाविद्यालय में शूटिंग रेंज खोली जाएगी। रेंज का मकसद उत्तराखंड में निशानेबाजी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

बागपत के जौहड़ी गांव में संचालित शूटिंग रेंज से निकले निशानेबाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है। रेंज के संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। जौहड़ी रेंज की कामयाबी और बेटियों को बढ़ावा देने के अभियान की सराहना की। डॉ. राजपाल सिंह के सुझाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पंचूर में शूटिंग रेंज शुरू करने में रुचि दिखाई। डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि पंचूर के निकट स्थित गोरखनाथ महाविद्यालय में शूटिंग रेंज खोलने की तैयारी है, लेकिन रेंज की शुरूआत से पहले सीएम के परिवार के कई सदस्य रेंज और निशानेबाजी की बारीकी देखने के लिए बागपत के जौहड़ी गांव आएंगे। सीएम के भाई महेेंद्र के अलावा उनके भतीजे भी जौहड़ी में रहकर निशानेबाजी सीखेंगे और रेंज के संचालन के विषय में जानेंगे। इसके बाद गोरखनाथ महाविद्यालय में शूटिंग रेंज की शुरूआत किए जाने की योजना है।


उत्तराखंड के देहात तक निशानेबाजी बढ़ाना मकसद
बागपत। डॉ. राजपाल सिंह बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ निशानेबाजी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में देहात तक पहुंचाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने गांव से इसकी शुरूआत करने का फैसला किया।
विज्ञापन



13 साल पहले योगी ने की थी कॉलेज की स्थापना
बागपत। पौड़ी जिले के बिथ्याणी में 13 साल पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ही महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय की स्थापना कराई । बिथ्याणी से योगी आदित्यनाथ का गांव भी नजदीक है। तब वह गोरखपुर के सांसद थे। शूटिंग रेंज खुल जाने से यमकेश्वर तहसील के युवाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें