फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैकड़ों राशन डीलरों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर खड़खड़ी गांव के कुछ लोगों पर राशन डीलर को धमकी देने और परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को पश्चिमी उप्र के प्रभारी कंवर पाल चौहान, उपाध्यक्ष कुशल पाल व ब्लाक अध्यक्ष सुधीर दांगी के नेतृत्व में सैकड़ों राशन डीलर तहसील पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा खड़खड़ी गांव का राशन डीलर साहबूदीन 30 साल से नियमित रूप से राशन डीलर रहते हुए कार्डधारकों को राशन वितरण कर रहा है। इस अंतराल मेें कभी भी राशन डीलर की राशन वितरण न करने की कोई शिकायत नहीं पहुंची, लेकिन अब पिछले पांच माह से गांव के कुछ व्यक्ति जिनके राशन कार्ड कटे हैं, जबरन राशन देने की धमकी दे रहे हैं। दबंगों द्वारा कई बार राशन डीलर साहबूदीन की झूठी शिकायत भी की। इनकी झूठी शिकायत पर तीन बार साहबूदीन की जांच पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरओ सूर्यप्रकाश पाठक व सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल पटेल ने की। जांच मेें राशन डीलर पर लगाएं आरोप झूठे मिले और पूर्व एसडीएम ने उक्त ंलोगों को जेल भी भेजा, लेकिन अब उक्त लोग दोबारा से जेल से बाहर आ चुके हैं और बिना राशन कार्ड राशन देने की धमकी दे रहे हैं। इससे गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। राशन डीलरों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की तो जनपद के समस्त राशन डीलर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा जांच कर उचित कार्रवाई होगी। इनमें सुमित, पूनम देवी, नरेश, नीरज, प्रताप, उमा देवी, जाकिर, ओमपाल, मुकेश शर्मा, यशवीर, बिजेंद्र, ऋषिपाल, धर्मेंद्र, भोपाल, महीनू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें