फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा न करने पर होता है जीवन का पतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज के तत्वावधान मेें चलाएं जा रहे वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन इंटर कॉलेज सिल्वर नगर धनौरा और लौहड्डा गांव में यज्ञ और भजनों का आयोजन किया।
विज्ञापन

धनौरा इंटर कॉलेज मेें सुशील कुमार और लौहड्डा में ओमपाल सिंह यज्ञ मान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री रहे। इसके बाद भजनों के माध्यम से श्रीपाल आर्य व ओमप्रकाश आर्य ने भजनों के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओमपाल शास्त्री ने कहा कि गुरुजनों, बुजुर्गों की आज्ञा, पालन व सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। कहा कि माता-पिता व गुरू की सेवा के बिना हम अपने जीवन को पतन की ओर ले जाते है। इसके बाद धन कुमार शास्त्री ने मनुष्य के जीवन की शांत का क्या महत्व है, क्या उपयोगिता है, इस पर महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इसमें अगिरस मुनि, डॉ. ओमवीर सिंह, जसवीर मलिक, सुशील चौधरी, हरवीर सिंह, विनोद भारद्वाज, राज कुमार आर्य, रणतेज उज्ज्वल, धर्मपाल, राजपाल आर्य आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें