बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की धुरी हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य और गिरते लिंगानुपात को सही स्थिति में लाने में मदद करें। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाली आशा को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने हिना गार्डन में आशा सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें अच्छा कार्य करने वाली 18 आशाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की आशाएं महत्वपूर्ण कड़ी है। हर गांव में उन्हें नवजात और गर्भवती महिलाओं का पता होता है। उनकी सेहत और उचित खानपान में सहयोग करती है। साथ ही स्वास्थ्य के साथ-साथ बेटी का महत्व बताया जाए। ताकि जिले का लिंगानुपात में सुधार किया जा सके।
इस मौके पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने आशाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आशा पर ज्यादा जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा आशा गिरते लिंगानुपात को ऊपर लाने पर भी कार्य करें, क्योंकि हर गांव की जानकारी आशा को रहती है। इस मौके पर 18 आशा, डॉक्टर, डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने की और संचालन डॉ. सोनल धामा ने किया। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. रोबिन चौधरी, डॉ. अरविंद मलिक, प्रमोद कुमार, नौशाद, अहमद, डॉ. अनुज कुमार, मनीष कुशवाहा, विक्रम सिंह, नितिन कुमार शर्मा, डॉ. आशुतोष, रोहित, डॉ. चैतन्य, डॉ. दिग्विजय, पीयूष आदि रहे।