बड़ौत। रालोद के हल्ला बोल पोल खोल के समापन पर 13 अगस्त को बड़ौत तहसील मेें जयंत चौधरी की सभा को लेकर हिलवाड़ी गांव में बुधवार को रालोद की बैठक में लोगों से अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंचने की अपील की है।
पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता अश्वनी तोमर, धीरज उज्जवल, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, बड़ौत ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप गुराना, सुदेश प्रधान, रामपाल प्रधान आदि कार्यकर्ताओं ने हिलवाड़ी, बड़का, गुराना आदि गांव मेें जनसंपर्क किया। बाद में हिलवाडी गांव में बैठक में रालोद की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। जनता तस्त है, बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परेशान है। इसलिए रालोद ने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका समापन तहसील में 13 अगस्त को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में होगा।