बिनौली (बागपत)। सिरसली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अधिकारियों एवं अध्यापकों ने पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में एडीओ सहकारिता योगेंद्र मलिक ने अशोक का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण को अगर सुरक्षित रखना है तो हम सबको अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे तथा उनको सुरक्षित रखने के लिए सतत प्रयास करने पड़ेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार 25 पौधे लगाए। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार, प्रधानाध्यापक आजाद सिंह, प्रतिमा मलिक, अजिता रानी, मनोरमा, कमल तोमर आदि मौजूद रहे।
स्कूल में किया पौधारोपण
छपरौली। कस्बे के एंबीशन पब्लिक स्कूल में पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में 50 पौधे लगाए। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक रविंद्र खोखर, अमित कुमार, दिशा, दिया, अंजलि, मानवी, गर्वित, जिया, तन्वी, दिव्यांशी, माही एवं एकता का सहयोग रहा।