फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र हुआ शिवमयी, गूंजने लगे जयघोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर राजस्थान, हरियाणा से आने वाले शिव भक्तों का क्षेत्र से लगातार गुजरना जारी है। शनिवार को एसडीएम व सीओ ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिस व आरएएफ ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र में शिवमय हो गया है। सड़कों पर भगवान भोले शंकर के जय घोष गूंज रहे हैं। हर तरफ कांवड़िये ही नजर आ रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में लगे शिविरों में ग्रामीण कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दिन-प्रतिदिन कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी व सीओ रामानंद कुशवाह ने शनिवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। भड़ल से लेकर बड़ौत से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चौगामा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग के ऊपर से गुजर रही ढीले विद्युत लाइन के तारों को खिंचवाने के निर्देश दिए। सड़क किनारे गंदगी को साफ कराया।
एसडीएम ने बताया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ मार्ग के किनारे विद्युत खंभों पर पन्नी लगवाई गई है। सीओ ने बताया कि पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। पुलिस दिन-रात कांवड़ मार्ग पर गश्त कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जा रही है। असमाजिक तत्व भी पुलिस की नजरों में है। यदि किसी ने माहौल बिगाडने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली, पलड़ी, शाहजहांपुर गांव में आरएएफ व दोघट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर कांवड़ यात्रा में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


शिविरों में खाने की जांच की
दोघट। मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी महीपाल सिंह एवं खाद सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ने कांवड़ मार्ग पर लगे कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। शिविरों में बनने वाले खाने की जांच की। खराब सामान को नष्ट कराया। उन्होंने शिविर संचालकों को कहा कि कांवड़ियों को बासी खाना न दिया जाए। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें