फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव होने से परीक्षणशाला का सामान खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित विद्युत निगम की परीक्षण शाला बड़ौत प्रथम परिसर में जल भराव होने के कारण विद्युत निगम का लाखों रुपये का सामान गल गया। उच्च अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर निगम के एसडीएम के नेतृत्व में परीक्षणशाला के स्टाफ ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता मीटर बागपत को शिकायत पत्र भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की परीक्षण शाला बड़ौत प्रथम के एसडीओ मीटर द्वितीय विकास अहलावत और एसडीओ मीटर प्रथम राकेश कुमार के नेतृत्व मेें परीक्षणशाला में कर्मी एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। एसडीओ विकास अहलावत ने बताया कि विद्युत निगम की परीक्षण शाला के आसपास पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिस कारण हल्की सी बरसात मेें ही लैब परिसर मेें जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से चल रही बरसात के कारण अब स्थिति ओर गंभीर हो गई है, क्योंकि जहां परीक्षणशाला परिसर में जल भराव हो गया है, वहीं परीक्षणशाला में रखे आफिस रिकार्ड, टेस्टिंग सामान, मीटर, मीटर सिंलिग आदि सहित विभागीय का महत्वपूर्ण सामान गलकर खराब होने की कगार पर हैं। कर्मचारियों मेें भी जलभराव के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद मेें उन्होंने अधिशासी अभियंता मीटर बागपत को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में एसई (विद्युत) रामबीर सिंह ने बताया कि लैब की शिकायत मिली है। जल्द ही जल निकासी का कोई रास्ता निकाला जाएगा। प्रदर्शन मेें एसडीओ के साथ ही जेई जितेंद्र तोमर, कंवर पाल और प्रमोद मलिक, संजय वर्मा, राजेंद्र, अमित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें