फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हुनर का प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभांरभ प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के अंदर प्रतिभा छिपी होती है। छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए समय-समय पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। प्रतियोगिता मेे कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं व सामग्री का उपयोग कर सुंदर-सुंदर पेंटिंग बनाई। संचालन करते हुए प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य का कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने मेें अनिता, सुनीता, बबीता, उर्वशी, प्रीति, साक्षी, उर्मिला, सुरभी, निशा, नीलम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें