फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया कांवड़ मार्गो का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरोंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने कांवड़ियों के जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनहोनी घटना न हो के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग यात्रा के दौरान और पुरा मंदिर के आसपास एंबुलेंस की पूरी व्यवस्था रखेंगे। लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए सड़कों के सभी गड्ढों को भरवाया जाएगा। ताकि कांवड़ियों को चलने में किसी भी तरह की कोई परेशान न पहुंचे। खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। जहां भी कमी मिले उसे दूर करें। जिला पंचायत राज विभाग सफाई से लेकर पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त बनाएंगे। जिले में जहां से भी कांवड़िएं गुजरते हैं उस मार्ग में गंदगी जरा भी नहीं रहनी चाहिए। ऊर्जा निगम को लटके तारों को ठीक करने और यात्रा के दौरान चौबीस घंटे लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। एसपी जयप्रकाश ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया किसी भी की घटना नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्य किया जाएगा। कार्य में लापरवाही सहन नहीं होगी। कोई घटना होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें