फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास मुख्यालय परिसर बड़ौत में बुधवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन किया। इसमेें अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल पर पहुंचकर ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख ममता, विधायक केपी मलिक, बड़ौत पालिका के चेयरमैन अमित राणा, बीडीओ प्रेम चंद, राजुल ठेकेदार, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग, ग्राम विकास बैंक, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना, बाल विकास परियोजना विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। मेले को सफल बनाने में ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले 44 गांवों के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित जल निगम के जेई भारत, सिंचाई विभाग के जेई वीरपाल पंवार, वन विभाग के क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन दरोगा आंसु चौधरी, वन रक्षक संजय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें