फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कमिश्नर के दरबार में पहुंचा पीपल के पेड़ का प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव के पीपल के पेड़ का प्रकरण अब कमिश्नर के दरबार में पहुंच गया है। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेकर डीएम को पेड़ न काटे जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि यदि कोई व्यक्ति का पेड़ काटेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में अमर उजाला मेें प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारी हरकत मेें आ गए थे और उन्होंने पीपल के पेड़ के कटान पर रोक लगाते हुए चेतावनी भी दी थी कि यदि कोई पेड़ काटने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लेकिन अब भी पीड़ित सुरेश पाल पक्ष के लोगों को पेड़ कटान की आशंका बनी है। बुधवार को सुरेश पाल पक्ष ने मेरठ कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपकर पीपल के पेड़ के कटान पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेकर कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने डीएम बागपत सहित वन विभाग के डीएफओ को निर्देश किया है कि किसी भी हालत मेें पेड़ नहीं कटना चाहिए। यदि कोई ऐसा प्रयास करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें