फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण सभापति एवं विजेन्ता उप सभापति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्रय-विक्रय सहकारी समिति बड़ौत के सभापति और उपसभापति के लिए बुधवार को चुनाव हुआ, इसमें निर्विरोध सभापति लक्ष्मण बड़ौत और उप सभापति विजेन्ता निवासी दाहा चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. विनोद कुमार की देखरेख में प्रात: दस बजे से सभापति और उपसभापति के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। साय: तीन बजे तक सभापति और उपसभापति के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। उनके विरोध में किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। दोनों नामांकन पत्रों की जांच के बाद उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इस चुनाव में दस संचालक और दो नामित संचालकों को मतदान करना था, लेकिन बाद में एक-एक नामांकन पत्र आने पर और जांच में नामांकन पत्र सही पाने पर दोनों को निर्विरोध घोषित किया । विजेताओं मेें सभापति लक्ष्मण बड़ौत और उपसभापति मेें विजेन्ता दाहा को घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें