फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की खुदाई कर बनाया जा रहा खेल का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ढिकाना गांव की प्रधान बिमलेश देवी ने सीडीओ चांदनी सिंह को बताया कि गांव में तालाब पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उस पर गुरुकुल के नाम पर गलत तरीके से खेल का मैदान बनाया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि गांव में जल निकासी के लिए एक तालाब है, जिसमें गांव का सभी गंदा पानी इकट्ठा होता है। गांव के ही एक व्यक्ति ने तालाब पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। वह खुद को तालाब का मालिक बताकर गुरुकुल के नाम पर तालाब की जमीन पर खेल का मैदान बनाने की तैयारी में है। जेसीबी से लगातार जमीन की खुदाई की जा रही है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे करने की धमकी दी जाती है। प्रधान ने कहा कि अगर तालाब पर कब्जा हो गया तो गांव में जल निकासी नहीं हो सकेगी। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। मार्गों में गंदा पानी भर जाएगा। आने-जाने के रास्ते बंद हो जाएंगे। उन्होंने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके साथ रामपाल सिंह, जितेंद्र, इंद्रपाल, ओंकार रहे। सीडीओ चांदनी सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें