फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौली के किसानों का मलकपुर चीनी मिल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिनौली गांव के किसानों ने गत एक सप्ताह से मलकपुर चीनी मिल द्वारा इंडेंट जारी न करने के विरोध में सोमवार को मिल में हंगामा किया। किसान जल्द इंडेंट जारी न करने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को समाजसेवी और किसान नेता विपिन पूनिया के नेतृत्व में काफी संख्या मेें किसान मलकपुर चीनी मिल पहुंचे और हंगामा किया। कहा कि गत एक सप्ताह से मिल प्रशासन द्वारा इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है, जिस कारण किसानों का गन्ना खेतों मेें खड़ा सूख रहा है। बार-बार मिल अफसरों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मिल कर्मचारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इंडेंट जारी नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। मौके पर योगेंद्र प्रधान, हरेंद्र पहलवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव मान, विपिन, राजकुमार, राजवीर डबास, रोहित मान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें