फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही है किसानों का शोषण: चौ. नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। सरकार ने ट्रैक्टर को भी वाणिज्य वाहन बना दिया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों की आय दोगुना करने का वायदा किया , लेकिन सरकार बनते ही वह अपने वादे भूल गई। किसानों की आय दोगुना करने के बजाय किसानों पर अतिरिक्त भार डाल दिया। ट्रैक्टर को वाणिज्य वाहन बना दिया। घरेलू बिजली के बिलों में वृद्धि कर दी । नहर में पानी नहीं है और न ही सफाई कराई । किसान गन्ना भुगतान न होने से पहले से ही परेशान था, लेकिन अब और ज्यादा परेशान हो गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाए नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव मात्र 10 रुपये बढ़ाकर सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह चीनी मिल मालिकों के साथ मिली हुई है। मलकपुर चीनी मिल को चालू हुए एक माह बीत गया, लेकिन अभी तक रुपये भी गन्ने का भुगतान नहीं किया है। इस मिल पर पिछले सीजन का पूरा भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें