फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर के रौंदने से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत-बहालगढ़ मार्ग पर निवाड़ा मोड़ के पास कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। वह दोनों हरियाणा में फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी अजय कुमार सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गौरीपुर गांव में किराए पर रहता था। मंगलवार शाम फैक्ट्री में ड्यूटी करके बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसका साथी रोहित उर्फ लाला निवासी फैजपुर-निनाना भी साथ था। जैसे ही निवाड़ा गांव के मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक सवार अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रोहित घायल हो गया। आरोपी चालक कैंटर को लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंपा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

दूर तक घसीटा ले गया कैंटर चालक
बागपत। हादसा होने के बाद चालक ने कैंटर को लेकर भागने की कोशिश की। वह बाइक और युवक अजय को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया था। रोहित बचाओ-बचाओ चिल्लाया। इसके बाद ही लोगों ने इकट्ठे होकर चालक को पकड़ा।
विज्ञापन


युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
बागपत। युवक अजय के दो बच्चे है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।

युवक को बाइक ने टक्कर मारी
बागपत। सिसाना गांव निवासी कुलदीप चौहान ने बताया वह गांव में ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे को क्रास कर रहा था। इसी दौरान बागपत की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें