फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का वन कर्मी के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वर्ष 2010 और वर्ष 2016 में क्षेत्र में लगे कीमती पेड़ों के अवैध कटान में निलंबित कर्मचारी को सचल दल टीम का प्रभारी बनाने पर वन संरक्षक मेरठ ने गत सप्ताह हटा दिया था। इसके बाद भी उक्त वन कर्मी ने सोमवार को नगर में कई आरा मशीनों पर छापे मारी कर अवैध वसूली की। लोगों ने इसका विरोध किया तो उक्त कर्मी ने आरा मशीनें बंद कराने की धमकी दी। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा और उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची उक्त वन कर्मी खिसक गया । नारा लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से आरोपी कर्मी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों ने कहा वन कर्मचारी मदन पाल को तत्कालीन क्षेत्राधिकारी ओम सिंह ने वर्ष 2016 में अवैध कटान व वर्ष 2010 में बिनौली वन क्षेत्र के कोहिनाबाद वन ब्लाक में कीमती पेड़ व भारी मात्र में अवैध कटान में जांच कर निलंबित किया और वन संरक्षक मेरठ ललित वर्मा ने गत सप्ताह क्षेत्रवासियों की शिकायत पर जांच कर उक्त कर्मचारी को सचल दल टीम से हटाया, इसके बाद भी उक्त कर्मचारी मनमाना ढंग से नगर व क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय पर तैनात वन क्षेत्राधिकारी राजपाल को बिना सूचना दिए छापेमारी कर अवैध वसूली कर रहा है। सोमवार को भी उक्त वन कर्मी ने नगर मेें आरा मशीन संचालक सुनील और नीटू के यहां चेकिंग की और वहां मौजूद ठेकेदार शकील और सलीम से हजारों रुपये वसूले । लोगों ने इसका विरोध किया तो उक्त वन कर्मी ने आरा मशीनों को बंद कराने की धमकी दी। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने वन कर्मी को खरी-खोटी सुनाई। हंगामे की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त वन कर्मी खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरा मशीन संचालक सुनील और नीटू ने कहा वन कर्मी को सचल दल टीम से हटाया जा चुका है, लेकिन वह मशीनों पर चेकिंग कर रहा है, जो गलत है। हंगामा करने वालों में सलीम, शकील, काला, इमरान, शौकत, सुनील, नीटू, प्रवीण आदि रहे। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा उन्हें क्षेत्र में चेकिंग की कोई सूचना नहीं है। उनकी जानकारी के बिना चेकिंग करना नियम विरुद्ध है। डीएफओ अरुण ने कहा वन संरक्षक मेरठ के आदेशों पर मदन पाल को सचल दल टीम से हटाया जा चुका है। वन संरक्षक मेरठ ललित वर्मा ने कहा मदन पाल को सचल दल टीम से हटाया जा चुका है, यदि इसके बाद भी वह चेकिंग कर रहा है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें