अग्रवाल मंडी टटरी (बागपत)। नगर पंचायत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अंकुर शर्मा उर्फ पिंटू पंडित ने समर्थकों के साथ कस्बे में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने वोटरों से चुनाव चिह्न हवाई जहाज पर वोट डालने की अपील की। उन्होंने जनता को अपनी योजनाओं से अवगत कराया। उनके साथ पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, विनोद, अरूण मित्तल, साधुराम, फेरू जैन, मनोहर शर्मा आदि मौजूद रहे।
अशोक सिंघल ने जनसंपर्क कर वोट मांगे
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत के चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक सिंघल भगत जी ने समर्थकों के साथ कस्बे में घूमकर जनसंपर्क किया। अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। उनकी पत्नी नीरज सिंघल ने महिलाओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने चुनाव चिह्न रेल के इंजन पर मोहर लगाने की अपील की। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।