फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस एकेडमी के बच्चों ने धूम मचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सारंग विवाह मंडप में युवा कला संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कई स्कूलों ने बच्चों ने गायन, नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया । इसमें डांस एकेडमी के बच्चों ने धूम मचाई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ चौधरी, भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, बागपत विधायक योगेश धामा और जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अमित राणा ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। इस मौके पर पर राष्ट्रीय महासचिव सौरभ चौधरी ने कहा इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विधायक योगेश धामा ने भी बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा बागपत जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस दौरान गायन प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्कूल की पूजा प्रथम, डांस एकेडमी की वर्षा ने द्वितीय और प्रियंाशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में डांस एकेडमी के बच्चों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन अनिल तोमर ने किया। विजेता बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, माउंट लिटरा स्कूल आदि के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोर्चे के क्षेत्रीय संयोजक वरुण गोयल, जिला संयोजक राजन जैन, कार्यक्रम प्रभारी अमित राणा, सागर त्यागी, राकेश जैन, सोनिया चौधरी, अजय गोयल, सचिन शर्मा, चंद्रवीर तोमर, जय कुमार, जसवीर सोलंकी, नितिन जैन, प्रियंका आर्य, सुमंत, भूपेश राणा गोल्डी, रणवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें