बागपत। मीतली के ग्रामीणों ने पशु सेवा केंद्र की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग के लिए डीएम से मुलाकात की। कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई और जमीन को पशु विभाग को दिलाने की मांग की। डीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शनिवार को मीतली गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया गांव में पशु सेवा केंद्र की जमीन है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। आदेश पर एंटी भू-माफिया सैल कब टीम ने जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट अधिकारियों को दे चुके हैं, इसमें जमीन पशु सेवा केंद्र की पाई । कुछ दिन पहले मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह टीम के साथ जमीन देखने गए थे, वहां मौजूद कब्जाधारियों ने उन्हें घेर लिया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा ने मांग जमीन को कब्जा मुक्त कराकर चार दीवारी कराकर पशुपालन विभाग का साइनबोर्ड लगवाया जाए। इसमें उदयवीर सिंह, हरवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, मनोज सिंह, अशोक कुमार, चरण सिंह, रामबीर, ओमबीर सिंह, राजपाल मौजूद रहे। वहीं डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने तहसीलदार बागपत को तीन दिन में जमीन की पैमाइश कर विवाद का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।