फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से नहीं होगी कर चोरी, बनेगी पारदर्शिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी से नहीं होगी कर चोरी, बनेगी पारदर्शिता
विज्ञापन

बागपत। जीएसटी बिल लागू होने के छह दिन शेष रह गए हैं। इसको लेकर लोगों में अभी भी भ्रामक स्थिति है। व्यापारी सबसे ज्यादा टेंशन में नजर आ रहे हैं। वहीं, वाणिज्य कर के अधिवक्ता जीएसटी को हर वर्ग के लिए फायदेमंद बता रहे हैं।
एडवोकेट उमेश चौहान का कहना है कि जीएसटी लागू होने से कर चोरी रुक जाएगी। यह जरूर है कि कुछ चीजों पर महंगाई का असर दिखाई देगा, लेकिन धीरे-धीरे महंगाई कम होती चली जाएगी। तीन साल बाद महंगाई में काफी गिरावट होगी।
विज्ञापन

एडवोकेट सुधीर जैन का कहना है कि पूरे देश में सामान पर एक सामान टैक्स लगेगा। कोई भी कर चोरी नहीं कर पाएगा। पारदर्शिता बनी रहेगी। पेट्रोलियम पदार्थ भी जीएसटी के दायरे में आने चाहिए।
ओमशरण शर्मा का कहना है कि पहले दूसरे राज्यों से सामान लाने में अलग-अलग टैक्स चुकाना पड़ता था। इससे चीजें महंगी हो जाती थी, लेकिन जीएसटी से ऐसा नहीं होगा। कोई भी राज्य अपनी मनमर्जी टैक्स नहीं वसूल सकेगा।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार का कहना है कि जीएसटी से हर वर्ग का फायदा होगा। हो सकता है कुछ लोगों को शुरू में परेशानी का सामना करना पड़े, लेकिन ज्यादा दिन दिक्कत नहीं होगी। पहले 31-32 फीसदी तक टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब अधिकतम 28 प्रतिशत कर देगा होगा। जो प्रदेश और केंद्र सरकार में आधा-आधा बटेगा। इससे दोनों सरकार का फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें