फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के खाते से 81 हजार उड़ाए

Sat, 03 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत नगर की आंध्रा बैंक की शाखा से एक व्यापारी के खाते से 81 हजार निकाल लिए गए। फोन पर मैसेज आया तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। व्यापारियों ने सीओ के यहां पहुंचकर इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


नगर के धोबीवाड़ा में रहने वाले व्यापारी दिनेश कुमार पुत्र जय कुमार का आंध्रा बैंक में खाता है। उनके मोबाइल पर शनिवार सुबह मैसेज आया कि पैसे निकाले गए हैं। वे बैंक पहुंचे और जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते में मात्र तीन सौ रुपये बचे हैं। 81 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिये हैं। व्यापारी इस संबंध में उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन व हेमचंद जैन से मिले। वे व्यापारियों को लेकर सीओ कर्मवीर सिंह से मिले और बैंक मैनेजर पर मिलीभगत से खाते से रुपये निकलवाने का आरोप लगाया। इस पर सीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान प्रवीण जैन, अभिषेक जैन, मुकेश शर्मा, हाजी कुतबुदीन, मोहित जैन, पॉली जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें