फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों से मतदान कराने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों से मतदान कराने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

बड़ौत। प्राइम दा स्कूल एंड विंडसर स्पोर्ट्स स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतिथियों ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे अपने अभिभावकों को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराने के लिए कहें। कार्यक्रम में खेल स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ कर्नल सुबोध तोमर, संचालक अंकित पंवार, विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मिनाक्षी पंवार, अरूणा पंवार, शालिनी पंवार, सोनू पंवार, अंकित अग्रवाल, प्रधानाचार्या विनिता जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान स्कूल में पहुंचा आस्ट्रिया के विदेशी मेहमानों का दल बच्चों से रूबरू हुआ। विदेशी मेहमानों में शहजाद अंसारी, मारिया अंसारी, इसहाना अंसारी व हुमा अंसारी ने भारतीय संस्कृति की जमकर प्रशंसा की। साथ ही देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में अपनी वोट का सही इस्तेमाल करने का आहवान किया। शहजाद अंसारी ने कहा कि वोट मेें बहुत ताकत होती है, आप अपनी एक वोट से एक ईमानदार, विकासशील व कर्मठ प्रतिनिधि चुन सकते है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में भारती प्रथम, दीपिका द्वितीय व अंजली तृतीय, जूनियर वर्ग में रूबी प्रथम, मोनिका द्वितीय व आरती तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में आकाश प्रथम, दीपक द्वितीय व सौरभ तृतीय, जूनियर वर्ग में गौरव प्रथम, अक्षय द्वितीय, संदीप तृतीय रहा। ऊंची कूद में शिवम प्रथम, निखिल द्वितीय व टीनू तृतीय रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश तोमर, फहीम, विनय पंवार, नमिता जैन, मनीषा तोमर, बबीता तोमर, निधि, स्वाति, पारूल, नीतू खोखर, पूजा, प्ररेणा, विशाल तोमर, देवेन्द्र तोमर, हर्ष तोमर व सचिन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें