स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया
बड़ौत। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आजाद नगर कालोनी में संपन्न हुई। इसमें चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। साथ ही घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष मनु तिवारी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता सागर ने की। संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष मनु तिवारी ने कहा कि आतंकी अजहर मसूद का चीन खुलकर समर्थन कर रहा है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक देशवासी चाइनीज वस्तुओं का प्रयोग करेंगे, चीन की आर्थिक स्थिति मजबूर रहेगी। इसलिए अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं ताकि चीन व आतंक को मिटाने में मदद मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अमित मिश्रा, अंकित, अक्षय, प्रमोद, आकाश, अजय, शेखर, विजय शामिल रहे।