फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हटाने की मांग को लेकर किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों का ज्ञापन एडीएम अनिल कुमार मिश्रा को सौंपा। किसानों ने शामली के शहीद प्रदीप और अनिल को श्रद्धांजलि देने के बाद पैदल यात्रा शुरू की। इसका कलक्ट्रेट में समापन किया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबंधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने की मांग को लेकर शामली के बनत गांव निवासी शहीद प्रदीप और शामली निवासी शहीद अनिल को श्रद्धांजलि देने के बाद पैदल यात्रा शुरू की । उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों अनुच्छेद को हटाया जाए। शहीद जवानों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये और जीवन व्यतीत करने के लिए सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं पैरा मिलिट्री फोर्स को सेना की तरफ ही पेंशन देने की मांग की। कलक्ट्रेट में किसानों ने तिरंगा लहराया। इसमें रणवीर कुमार, जयपाल, चौधरी ब्रजपाल सिंह, सूबे सिंह, देवेंद्र, हरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें