बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा की गई। इनमें छात्र छात्राओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की और केन्द्र सरकार से आतंकी हमले को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। साथ ही युवा छात्रनेताओं ने जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ शव यात्रा निकाली, तो कहीं आतंकवादियों के खिलाफ पुतले फूंके।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, शिक्षक रणपाल, वीरेंद्र राणा, योगेश राणा ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ पुलवामा में हुए आतंकी हमले मेें शहीद सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राव फारूख अहमद ने स्कूली बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, रूपाली सैनी, शुभांगी, पूजा, विक्की, राबिन, इंशिका, कविता, राधा, नूपुर, तृप्ता गुप्ता ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन, प्रधानाचार्य रणवीर ने बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्राइम दा स्कूल एंड विंडसर स्पोर्ट्स स्कूल बिजवाड़ा में कर्नल सुबोध तोमर, संचालक अंकित पंवार, नितेश, अंकित अग्रवाल, सोनू पंवार, पारस, प्रधानाचार्य विनिता जैन ने स्कूली बच्चों के साथ मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और केन्द्र सरकार से आतंकी हमले का जवाब देने की मांग की। जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा, अभिषेक शर्मा, इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य, देवेंद्र आर्य, दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में संचालक राज कुमार आर्य, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, न्यू लाइट में प्रबंधक देवेंद्र सिंह, एल्पाइन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार, यज्ञवीर सिंह, रेजोनन्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक, मदर टेरेसा एकेडमी में डायरेक्टर रूपेश राणा, निर्देशिका सविता राणा, लार्ड महावीर एकेडमी मेें प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने बच्चों केे साथ शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. कैरियर सपोट् कोचिंग सेंटर खत्री गढ़ी मेें डायरेक्टर संजय गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पाकिस्तान के खिलाफ पुतला जलाया।
भाजपा सांसद व आतंकवादी अजहर मसूद का पुतला फूंका
बड़ौत। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में युवा छात्र नेता प्रियवत राणा और बसंत तोमर के नेतृत्व मेें बिजरौल रोड पर युवाओं ने रामपुर के सांसद द्वारा सैनिकों के प्रति गलत ब्यान देने और आतंकवादी अजहर मसूद के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से आतंकी हमले का करारा जवाब देने की मांग की। इसमें बसंत तोमर, गौरव, राहुल ढिकाना, मोहित तोमर, गौरव मलिक, यशवंत आदि रहे। दिगंबर जैन पालीटेक्निक कॉलेज के सामने डीजे कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, गौरव पंवार के संयुक्त नेतृत्व में युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ पुतला जलाया। नेहरू रोड पुल पर युवा छात्र नेता अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने पुतला फूंका। आजाद नगर कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता मनु तिवारी और प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में गुराना रोड पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इसमें प्रमोद शर्मा, अंकित, दीपक, सुधीर, नवनीत आदि रहे।