बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर विद्यालय समागम के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार हुआ, इसके पश्चात तंबू निर्माण, पाइनरिंग प्रोजेक्ट, कलर पार्टी रेस्टोरेशन, रोल प्ले फॉर फाइटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की।
मुख्य अतिथि एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, हंस पाल प्रादेशिक संगठन कमिश्नर एवं पूनम संधू सहायक प्रादेेशिक संगठन कमिश्नर विशिष्ट अतिथि रहे। सोमेंद्र सिंह एवं मयंक शर्मा ने मंच संचालन किया। मुजफ्फरनगर से डॉ. मुकेश चंद त्यागी, डॉ. सुषमा सैनी, डॉ. हरिओम शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने तंबू निर्माण किया और 40 फुट ऊंचा मचान टावर बनाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विजेता टीम को कल से होने वाले अंतर विश्वविद्यालय आयोजन में प्रतिभागिता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय से कल विजेता टीमें दिगंबर जैन कॉलेज में आ रही हैं। इसमें डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. सुनीता , डॉ. किरन गर्ग, धर्मेंद्र, डॉ. दीपक जैन, डॉ. विनोद कश्यप, नीरज, सचिन, विपिन आदि रहे।