फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी पार्टी - इदरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांग्रेस के मेरठ मंडल प्रभारी एसएस इदरीश ने कहा कांग्रेस हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव मेेें कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़का रोड पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और महिलाएं व व्यापारी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आगरा मेें एक किशोरी को जिंदा जलाने के मामले में छह दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की गलत नीतियों से भाजपा को लाभ पहुंच रहा हैं। इन दोनों पार्टियों से दूरी बनाएं रखना। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष बड़ौत माजिद अब्बास ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता मेें आई, लोगों को झूठे वायदों से गुमराह करने का काम कर रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इससे जनता परेशान हो चुकी है, उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व लोकसभा चुनाव 2019 में जुट जाने का आह्वान किया। इसकी अध्यक्षता जाकिर अली ने की। संचालन सईद अहमद ने किया। इसमें लता, माजिद अब्बास, सुभाष भारद्वाज, सत्यपाल पथौलिया, पूर्व अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेश, सोमपाल, शकील आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें