बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल, काठा में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। स्कूल प्रबंधक आनंद चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रदीप कुमार ने बताया कि म्यूजिकल चेयर में नर्सरी में मारुति प्रथम, अनमोल द्वितीय और भव्या तृतीय रही। बैलून दौड़ में अक्षी प्रथम, जोया द्वितीय और इशिका तृतीय रही। लेमन रेस में कक्षा के शौर्य प्रथम, कनिष्क द्वितीय और देव तृतीय रहे। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें शिवानी शर्मा, अनुराधा यादव, गरिमा त्यागी, ज्योति शर्मा, पूनम, कोमल, सोनिया आदि का सहयोग रहा।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के ट्रायल 14 को
बागपत। जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि सीनियर महिला और पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का ट्रायल 14 दिसंबर को खेल कार्यालय में होगा।