फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को निर्वाचन नामावली की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के तहत राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर राजनीति दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति राजनीतिक दलों के स्तर से की जानी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक सितंबर से 30 नवंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त करने का समय था। इसमें फॉर्म-6 में 30848 फॉर्म प्राप्त हुए। जबकि फॉर्म-7 में 12163, फॉर्म-8 में 1044, फॉर्म-8 के 45 दावे प्राप्त हुए हैं, जिनकी दावा आपत्ति जांच एसडीएम व तहसीलदार कर की जा रही हैं। उन्होंने कहा की मतदाता सूची में गलत नाम नहीं जोड़ा जाए और सही का काटा नहीं जाना चाहिए। जनपद की सही मतदाता सूची बननी चाहिए। वोटर लिस्ट को बेहतर बनाया जाए । महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाया जाना चाहिए। डुप्लीकेट वोट विधानसभा के किसी क्षेत्र में नहीं बनने चाहिए। पुरुष मतदाता के समान महिला मतदाता भी होनी चाहिए। इसमें एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, ओसी अरविंद्र कुमार द्विवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सभी तहसील और राजनीति दलों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें