फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से स्कूलों में नियुक्ति दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग पर नियुक्त न देने से क्षुब्ध सात चयनित अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया और शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश में 68500 शिक्षकों की भर्तियां की, इसके तहत जिले में भी करीब 43 शिक्षक नियुक्त हुए। काउंसिलिंग के दौरान 14 शिक्षकों के अभिलेखों में कमी मिली, जिस कारण नियुक्ति रोक दी। इसमें से सात ने तो कागजी कार्रवाई कर अपने आप को पात्र घोषित करा लिया, लेकिन सात अभ्यर्थियों को आज तक नियुक्ति नहीं मिली। बृहस्पतिवार को इन अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर विभिन्न आरोप लगाए। डीएम को शिकायत कर बताया कि अन्य जनपदों में नियुक्तियां दी, लेकिन यहीं पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने नियुक्तियां देने के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इसमें प्रीति त्यागी, प्राची माहेश्वरी, पायल कौशिक, अविनाश, प्रिया, प्रदीप, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें