बागपत। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि इस बार दीपावली हर वर्ग के लिए शुभ रहेगी। बुधवार का दिन होने के कारण ज्यादा फलदायी है। व्यापारियों के लिए अति उत्तम रहेगी। पूजन का शुभ मुहूर्त 7:15 रहे। व्यापारियों के लिए 8:10 से 9:15 समय लाभकारी है।
सात नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले छह नवंबर को नरक चौदस और छोटी दीपावली रूप चतुर्दशी का त्योहार है। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को चरक चौदस, छोटी दीपावली, रूप चतुर्दशी का त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से रूप में निखार आता है। इस दिन प्रात: काल शरीर में उबटन लगाने के बाद स्नान करना चाहिए। अपामार्ग जल में डालकर स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। शाम के समय यानि सूर्यास्त के बाद चौमुखा दीपक आटे का घर के बाहर रखने से घर में दरिद्रता का आगमन नहीं होता है। घर के सभी दुखों से मुक्ति देता है। नरक चतुर्दशी का त्योहार इस दिन तेल में आटा मिलाकर लगाया जाता है। सात नवंबर बुधवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन घर में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा करने से धन का भंडार भरा रहता है। बुधवार को दीवाली होने के कारण व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगी। प्रदोष काल में गृहस्थी के लिए दीपावली पूजन शुभ रहेगा। प्रदोष काल का समय 5:54 से 7:50 रात्रि तक रहेगा। वृष लग्न 5:58 से प्रारंभ होकर रात्रि 7:53 तक रहेगा। यह स्थिर लग्न है। इस लग्न में पूजा करने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त 7:15 बजे अति शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए 8:10 से 9:15 तक का समय शुभ मुहूर्त है। पूजा करते समय काले, नीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। सफेद, लाल, पीले वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ रहेगा।