बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय कृषि नियोजन इकाई समिति की बैठक हुई। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद नई दिल्ली को उपलब्ध कराने के संबंध में सी-डेप तैयार की गई। कार्य योजना की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद भारत सरकार के निदेशक डॉ. आरपी सिंह द्वारा दी गई। चर्चा के बाद अंतिम रूप से कृषि विभाग हेतु 1490.60 लाख, उद्यान हेतु 357.57 लाख गन्ना विभाग हेतु 992.45 लाख, पशु पालन विभाग 381.06, ट्यूबवेल हेतु 1099.94, मत्स्य पालन हेतु 99.48, कॉलर 4421.18 लाख के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, अधिशासी अभियंता नलकूप संजय कुमार अन्य अधिकारी मौजूद रहे।