फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में चल रही चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता में इटावा की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियनशिप जीती। विजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सेमीफाइनल इटावा और महाकाल क्लब टीकरी की टीमों के बीच हुआ। इटावा की टीम ने 35-17 अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला धनौरा और वाजिदपुर हरियाणा की टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में वाजिदपुर की टीम चार अंकों से जीती। फाइनल मैच इटावा और वाजिदपुर हरियाणा के बीच हुआ। दोनों टीमों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में इटावा की टीम ने 26-22 अंक के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। विजेता टीम को एसओ दोघट चितवन कुमार ने ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बेस्ट रेडर का खिताब हरियाणा के अंकित को मिला। इसमें मास्टर श्याम सिंह, वेद सिंह, नेम सिंह, सत्यवीर राठी, महिपाल सिंह, देशपाल, अंकुर, धर्मेन्द्र, सुधीर, संजीव, एसआई सोमपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें