फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के साथ रमाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र की रमाला सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2018-19 का शुभारंभ हवन के साथ किया। यह के ब्रह्मा पंडित सहदेव शर्मा और यजमान प्रधान प्रबंधक एसकेएस चौहान रहे। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, मिल के सभापति और जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने हवन में आहुतियां दीं। बाद में मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने गन्ने की प्रथम बुग्गी तौलने पर किसान जमशेद निवासी असारा और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए गौतम निवासी फतेहपुर चक के किसानों को 2100 रुपये, पांच किलो गुड़, एक बाल्टी और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसमें उपसभापति सतेंद्र सिंह तुगाना, राजपाल सिंह सूप, नसीम असारा, राजेंद्र सिंह, संजीव चौहान, विवेक चौहान, वीरेंद्र पाल सिंह, रविंद्र मुखिया, चंद्रपाल प्रधान, धर्मवीर सिंह, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें