फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल फुटबाल टीम ने मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत में चल रही फुटबाल चैंपियनशिप में स्कूल की टीम द्वारा माउंट लिटरा स्कूल देहरादून की टीम को हराने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत मेें सीबीएसई नॉर्थ जोन की फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया, इसमें जनपद के दर्जनों स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इसमेें कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की टीम माउंट लिटरा स्कूल देहरादून को 2-0 गोल से शिकस्त दी। विजेता टीम के खिलाड़ियों में हर्ष राणा, युगदीप, अनुराग, विजय, सार्थक, रजत, सूरज, उदय चौधरी, आकाश, सौरभ, वैभव तथा कोच दिवेश मोहन शर्मा को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें