बड़ौत (बागपत)। ओम सांई शूटिंग एकेडमी छपरौली रोड पर रविवार को अटल स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमेें प्रबंधक रामबीर आर्य तपस्वी ने खिलाड़ियों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कोच अंकुर शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप मेें एयर पिस्टल मेें उमंग आर्य मलकपुर और एयर रायफल में मोहितपाल दरकावदा चैंपियन रहे। उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक, रूपल तोमर, मंयक, अखिल पंवार, अनुज, तनिष्ठ, अभिषेक, अक्षय, जतिन, सावेज, अभिनव, शुभम, आयुष, आयुषी आदि का योगदान रहा।