फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा अखाड़ा के दो पहलवानों को सेना में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)।
विज्ञापन

देशपाल कुश्ती अखाड़ा दाहा मेें सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमेें अखाडे़ के दो पहलवानों का आर्मी मेें चयन होने पर स्वागत किया और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ खलीफा देशपाल ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद मेें पहलवानों की कोई कमी नहीं है, लेकिन समय से सुविधा न मिलने के कारण पहलवान प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने से वंचित रह जाते हैं। यदि पहलवानों को समय रहते सुविधा दी जाए तो जनपद मेें ओर भी पहलवान निखारे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अखाडे़ के पहलवान उत्तम छिल्लर पुत्र संजीव निवासी तवेला गढ़ी का खेल कोटे से इंडियन आर्मी सेंटर भोपाल मेें चयन हुआ है। जबकि दूसरे पहलवान आशुतोष ने प्रदेश स्तर पर पदक जीते और उनका भी चयन आर्मी मेें हुआ। दोनों पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर स्वागत किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुनील राणा, पूर्व प्रधान देवेंद्र, मोनू पहलवान, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें