बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक में सोमवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर प्रतियोगिता हुई । इसमें नंदनी प्रथम रही। बाद में विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते हुए साइबर क्राइम की विस्तार से जानकारी दी व उससे बचने के तरीकों से अवगत कराया। इसके बाद साइबर सिक्योरिटी विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेनोग्राफी तकनीक के जरिये कैसे जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखा जा सकता है, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवटर जैसी वेबसाइटों पर किसी तरह के साइबर अटैक हो सकते है आदि प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम, आकांशा द्वितीय और भव्य तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को ट्राफी सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया।