हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
बागपत। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता तीसरे दिन भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। न्यायालय के मुख्य द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार से बेंच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बेंच मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन तीन दिन से न्यायिक कार्यों से विरत है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय द्वार के बाहर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि कहा कि बेंच के बनने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और हाईकोर्ट का भी बोझ कम हो जाएगा। पाकिस्तान के लाहौर की हाईकोर्ट इलाहाबाद से दूरी कम है। लोगों को करीब 700 किमी का सफर तय करना पड़ता है। उसके बाद अपने वाद की सुनवाई करानी पड़ती है। इस कारण कई-कई दिनों तक अधिवक्ताओं के चैंबर्स में बीत जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेंच की स्थापना करवाने की मांग की गई है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री आजाद धामा, दवेंद्र आर्य, जयवीर तोमर, सतेंद्रपाल शर्मा, जयेश शर्मा, नरेंद्र मान, नरेंद्र पंवार, अजय शंकर शर्मा, मूलचंद यादव, जयेश शर्मा, जसपाल, अजय धामा, राशिद तस्लीम, मुकेश शर्मा, संजय गौड, योगेंद्र शर्मा, इंदरपाल गुर्जर, नईम राजपूत, अजित तोमर, संजय पंवार, महेश तोमर, मुनेंद्र राणा, पवन तिवारी, प्रदीप नैन, सलोज नैन, प्रवेश नैन और समोद पंवार मौजूद रहे।