सुरक्षा घेरे में काठा लाई गई तिरंगा कांवड़
बागपत/बड़ौत। काठा गांव के शिवभक्त हरिद्वार से 201 फीट लंबे तिरंगे वाली कांवड़ लेकर पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में कांवड़ को काठा गांव तक ले जाया गया। युवाओं ने आतिशबाजी की। दो वर्ष पहले कांवड़ पर पथराव के कारण गंाव में तनाव बन गया था। गांव में भी पुलिस का पहरा रहा।
काठा गांव के कांवड़िए हरिद्वार से तिरंगा कावंड लेकर बागपत पहुंचे। जगह-जगह कांवड़ का स्वागत किया गया। बड़ौत के शिव मंदिर पर शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे। जैसे ही ये विशाल तिरंगा कावंड यात्रा बड़ौत पहुंची तो चेयरमैन अमित राणा ने स्वागत किया। नगर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब पांच लाख रुपये खर्च कर तैयार की गई तिरंगा कांवड़ का फूंसवाली मस्जिद पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चेयरमैन अमित राणा और कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा को बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान सीओ रामानंद कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति गानों पर कांवडिया सहित नगरवासी झूमते नजर आए। कांवड लाने वाले हरिओम, निशांत, विक्की, विक्रांत, लोकेन्द्र, सुमित, नितिन, मनीष, गौरव, सौरभ, कपिल आदि देशभक्ति और पीएम और सीएम से जुड़े नारे भी लगाते रहे।
उधर, श्रीजी फार्म हाउस पर मोहित तोमर के नेतृत्व मेें लोगों ने इस विशाल तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विनीत मलिक, गौरव मलिक, सचिन चौहान, मोहित मुखिया, सत्यपाल, भूपेन्द्र, इकबाल, धन सिंह आदि शामिल रहे। रात आठ बजे कांवड़ बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पहुंची। पुलिस के सुरक्षा घेरे में काठा तक ले जाया गया। इस बीच उत्साहित युवकों ने आतिशबाजी भी की। देर रात कांवड़ लाने वाले युवकों को गांव में सम्मानित किया गया।
परेशानियों के बावजूद आगे बढ़ते रहे शिवभक्त
जैसे ही यह तिरंगा यात्रा दिल्ली रोड औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंची तो गहरे गड्ढों में गिरने से हल्की से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके
लेकिन बाद में उसे ठीक कर श्रद्वालुआ आगे की ओर रवाना हो गए। इससे पूर्व विशाल तिरंगा यात्रा को नगर के बहार-बाहर ले जाने पर ही विचार चलता है, लेकिन शिव भक्त ने कहा कि यह विशाल तिरंगा यात्रा देशभक्ति के प्रतीक है, इसलिए नगर के बीच से निकालेगें, ताकि लोगों तक देशभक्ति का संदेश पहुंचे।