बड़ौत (बागपत)।
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रहमपाल तोमर ने कहा भाजपा किसानों का शोषण कर रही है। भाजपा ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया।
बिजरौल गांव में रविवार को रालोद की बैठक हुई। इसमेें वक्ताओं ने 13 अगस्त को तहसील पर होने वाले हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इसमें रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ा कर सरकार ने किसानों, मजदूरों व गरीब तबकों के पेट पर लात मारने का काम किया है। स्विस बैंकों में जमा धन वापस लाने की बात कही थी; लेकिन उल्टा स्विस बैंकों में धन बढ़ा है। जय शाह की आय में 600 गुणा बृद्धि हुई। प्रदेश में अपराध बढ़ा है। पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि एमएसपी व्यवस्था पर सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। जिला अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह गठीना ने बिजली विभाग द्वारा किसानों के शोषण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मा. जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में पोल खोल धावा बोल अभियान 12 जुलाई को शुरू हुआ। इसका समापन 13 अगस्त (सोमवार) को तहसील परिसर बड़ौत में होगा। इसमें मा. सुरेश राणा, एड. जयबीर सिंह, मा. मनोज तोमर, गजेंद्र चेयरमैन, हरेंद्र पहलवान आदि रहे।