फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे युवक की हालत में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू कराने की मांग को लेकर कस्बावासियों का चल रहा धरना 63वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे युवक अमरजीत की तीन दिन से हालत खराब है, लेकिन उसकी सुध लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की गरीब जनता सीएचसी के शुरू होने का इंतजार कर रही है। सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। जनता ने भाजपा को इसलिए वोट दी थी कि उनके अच्छे दिन आएंगे, लेकिन सरकार ने झूठे वादे किए। गरीबों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। धरने पर बैठे युवक अमरजीत की तीन दिन से हालत खराब है। उसका पीएचसी में ही इलाज चल रहा है। हालत में कोई सुधार नहीं है। प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने धरने पर पहुंचकर उसकी सुध नहीं ली। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब तक सीएचसी चालू नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानंद महाराज रामकथा का वाचन किया। इस मौके पर चौधरी सुखबीर सिंह, चौधरी जसबीर सिंह, अमरजीत राठी, मास्टर महेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, प्रवेश राठी, राजेंद्र शर्मा, विजय सिंह राठी, बाबूराम, कौशल कश्यप, रमेश भगत, हरिओम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें