फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र- छात्राएं सीट बढ़वाने के लिए प्राचार्य से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीट बढ़वाने और संध्याकालीन कक्षा चलवाने की मांग को लेकर सोमवार को काफी संख्या मेें छात्र-छात्राएं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में पहुंचे और प्राचार्य से मिलकर सीट बढ़वाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर छात्रों ने कुलपति का घेराव करने की चेतावनी दी। प्राचार्य ने आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

छात्रसंघ के अध्यक्ष अक्षय चौहान के नेतृत्व में सोमवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र-छात्राओं ने कहा उन्हेेें बीए विषय में कॉलेज में प्रवेश लेना था, लेकिन जब कॉलेज पहुंचे तो मालूम हुआ कि बीए की सीट भर चुकी है, जिस कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए। उनके भविष्य मेें काले बादल मंडरा रहे हैं। बार-बार शिकायत व अनुरोध किया जाने के बाद भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह से मिल समस्या हल कराने की मांग की। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विवि के कुलपति से बातचीत करेंगे। इसमें हैप्पी शर्मा, गौरव पंवार, खुशी जैन, आवेश, कुलदीप, अंकुर चौहान, नीशू, अर्चना, सूरज, गुलजार, प्रदीप, अमित, कुलदीप, शुभम, साक्षी, सपना, नीलम, नितिन, प्रवेश, अनिल, सुनील, सतीश, आकाश, सुभाष, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें