फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

लौहड्डा गांव मेें तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण पानी घरों और सड़कों पर भरा खड़ा है। इससे गांववासियों को परेशानी हो रही है, कुछ लोगों के कब्जे के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रविवार की देर शाम पुलिस मौके पर गई, तो उस दौरान पुलिस ने नोकझोंक हुई और महिलाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

लौहड्डा गांव में कई दिन तक चली बरसात के कारण गांव का तालाब की पानी निकासी न होने के कारण जल घरों और सड़कों में भर गया, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों के तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा से गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, इसको लेकर रविवार की देर शाम पुलिस गांव पहुंची तो कोतवाली प्रभारी से गांव की महिलाओं की नोकझोंक हुई और महिलाओं ने आगे आकर पुलिस का विरोध किया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया। जलभराव की स्थिति को लेकर प्रदर्शन भी किया और मांग की कि पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। इसमें प्रेमचन्द, रूपा, पाली, रमेशो, ऋषिपाल, राज कुमार, सुरेश, रोहताश, कुलदीप, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें