दोघट (बागपत)।
चौगामा क्षेत्र में डीएम ऋषिरेंद्र व एसपी जयप्रकाश ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने भड़ल से दाहा तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों की स्थिति का जायजा लिया। कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अति संवेदनशील गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की। सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी। दाहा, शाहजहांपुर, बरनावा व बड़ौत में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बिना अनुमति के डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। कांवड़ शिविर भी बिना अनुमति के नहीं लेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ा