फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के छह कार्यो को पूरा करने पर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में वर्ष 2017-18 में मनरेगा से हुए छह कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा हुई, जिसमें मनरेगा से होने वाले कार्य, मजदूरों का भुगतान, आधार सीडिंग सहित विभिन्न कार्य पूरा करने पर जिले को 100 में से 84 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

भले ही मनरेगा में लाखों रुपये की धांधली हुई हो और मजदूरों के जॉब कार्ड प्रधानों के घर पड़े मिले हों, लेकिन फिर भी जिले में मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्यों में शासन की ओर से अच्छे अंक मिले। जिले में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को तालाबों की खुदाई, भवन निर्माण, नहरों की सफाई, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण आदि कार्यों में लगाया जाता है। वर्ष 2017-18 में हुए मनरेगा के अंतर्गत कार्य की समीक्षा में शासन ने जिले को 84 अंक दिए हैं। इनमें भौतिक प्रगति में 37, समय भुगतान में 17, कार्य पूरा करने में 10, जीओ टैगिंग में 10, आधार सीडिंग में पांच, आंगनबाड़ी केंद्रों की पूर्ण करने में पांच अंक प्राप्त हुए। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बताया कि हमेशा विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसकी बदौलत ऑनलाइन समीक्षा के दौरान यह अंक मिले। वर्ष 2018-19 में इससे अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें