फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने स्वीकारा हम फिट तो इंडिया फिट चैलेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से शुरू किए अभियान हम फिट तो इंडिया फिट को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वीकार किया। उन्होंने योग कर फिटनेस साबित की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि युवाओं को सीख लेनी चाहिए, यह बेहद प्रेरक और अच्छा अभियान है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ट्विटर पर केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेल और बॉलीवुड की कुछ फेम्स हस्तियों को टैग करते हुए हम फिट तो इंडिया फिट का वीडियो शेयर किया था। हस्तियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई थी। अभिनेता अभिताभ बच्चन से लेकर खिलाड़ी सानिया नेहवाल, विराट कोहली के अलावा ऋतिक रोशन, मनोज तिवारी जैसी हस्तियां इस चैंलेज को एक्सेप्ट कर चुकी हैं। बॉलीवुड जगत से अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था। अब केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने चैलेंज को स्वीकार किया है। योगा करते हुए 21 सेकेंड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर अप लोड की गई है, जिसमें डॉ. सत्यपाल सिंह योगा करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं को अभियान से सीख लेनी चाहिए। खुद को हमेशा फिट रखें और सेहत के प्रति जागरूक रहें। योग दिवस 21 जून के लिए खेल मंत्री ने देश में यह अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें